Top Banner Top Banner
महाराष्ट्र हादसा: 10 कोरोना पाज़ीटिव मरीजों की आग में जल कर हुई मौत

महाराष्ट्र हादसा: 10 कोरोना पाज़ीटिव मरीजों की आग में जल कर हुई मौत

महाराष्ट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है जिसमें की 10 कोविड पॉजिटिव मरीजों की आग में जलकर मौत हो गई है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं, कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं, ये आग अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी। हादसे के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दिए है और लापरवाही करने वालों पर कड़ी करवाई के आदेश भी दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग कोरोना वायरस  से संक्रमित थे।
 आग सुबह करीब साढ़े 10 बजे आईसीयू में लगी थी। आईसीयू वार्ड में आग लगने के वक्त 17 मरीज मौजूद थे, जिनमें से दस की मौत हो गई। आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा रहा है, माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है, ”अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के ICU यूनिट में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु हुई और एक गंभीर रूप से घायल है। हम जांच करेंगे कि अस्पताल का ‘फायर ऑडिट’ किया गया था कि नहीं। जो दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। मृतक के पिरजनों को CM आर्थिक मदद देंगे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

“महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email