आज देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा कड़ी, आज और कल कई मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

आज देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा कड़ी, आज और कल कई मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (POP) को लेकर राजधानी देहरादून पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी और शनिवार को आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और दो दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।


पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले की सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है, जबकि होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और लॉज में ठहरे लोगों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।


शुक्रवार का रूट डायवर्जन
ऋषिकेश/भानियावाला से देहरादून आने वाले वाहन रानीपोखरी-भोगपुर, थानो, 6 नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक होकर शहर में प्रवेश करेंगे।

ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन भोगपुर, थानो, 6 नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।

हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे।

हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहन डोईवाला, दूधली मार्ग, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होकर मसूरी जाएंगे।

आशारोड़ी/प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला मार्ग से भेजे जाएंगे।

देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहन कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे से होकर जाएंगे।

मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहन कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुल, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया और थानो रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट
भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
कारगी चौक
सहस्रधारा क्रॉसिंग
भानियावाला फ्लाईओवर
शिमला बाईपास चौक
साईं मंदिर (राजपुर रोड)
डोईवाला थाना (100 मीटर आगे)
दूधली रोड


शनिवार को IMA क्षेत्र रहेगा जीरो जोन
शनिवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान आईएमए क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया जाएगा।

आईएमए की ओर किसी भी प्रकार का सामान्य यातायात नहीं जाने दिया जाएगा।

बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहा और मीठी बेरी होते हुए भेजा जाएगा।

प्रेमनगर से शहर आने वाले छोटे वाहन एमटी गेट, मीठी बेरी गेट और रांघड़वाला मार्ग से शहर की ओर जाएंगे।

सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले भारी वाहन धूलकोट तिराहा, सिंघनीवाला और नया गांव मार्ग से शहर की ओर भेजे जाएंगे।
देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर धर्मावाला की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।