हरिद्वार के सिडकुल स्थित रैपिड मोल्डर कंपनी में भीषण आग लग गई। यह सेक्टर 18 में एचयूएल के पास स्थित है और प्लास्टिक का दाना बनाती है। कंपनी में काम कर रहे कई कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण अभी पता नही चल सका है। सूचना पर पहुंची सिडकुल और मायापुर अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि विभाग की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगाई गई हैं।