महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे
रेनबो न्यूज़ इंडिया* 20 अक्टूबर 2021
प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं इलाके में जमकर बरसात के बाद मौसम खुल गया है ऐसे में अब चारों धाम में भी यात्रियों की आवाजाही खोल दी गई है मौसम विभाग कहना है कि अगले 10 दिनों तक बारिश के कोई असर नहीं है ऐसे में सरकार ने राहत की सांस ली है वही आज महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे उन्होंने बाबा के दर्शन करके सभी के सुख शांति के लिए प्रार्थना की।