देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्या मामले में 10वां आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्या मामले में 10वां आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोचा


देहरादून। रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे एक और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस सनसनीखेज मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी हत्या
30 मार्च की सुबह करीब साढ़े छह बजे जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई थी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।


सभी आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
पुलिस ने पहले ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी अब दबोच लिया गया है। आरोपियों की पहचान वैभव कुमार (हरियाणा), रोहित कुमार, मौ. अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी और काविश हुसैन त्यागी के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।