टिहरी गढ़वाल। पुष्कर सिंह धामी ने वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए पुलिस बल के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का विषय है कि पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ-साथ राज्य को साहसिक खेल और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 440 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और नदी बचाव जैसे कार्यों में भी बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन पहलों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से अपनी क्षमता साबित की है और अब राज्य देवभूमि के साथ-साथ ‘खेलभूमि’ के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवान, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद