चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, तैयारियां पूरी, CM धामी रहेंगे मौजूद

चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, तैयारियां पूरी, CM धामी रहेंगे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जिसके साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।

इससे पहले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट पहले ही खोल दिए गए हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे।

कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती के अनुसार, केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि धार्मिक गरिमा और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, जिससे यात्रा सुगम और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।