देहरादून , 12 जनवरी । ग्राफिक एरा के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आवाह्न किया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सम्मेलन और संकल्प रैली का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों को आत्मसात करने का आवाह्न किया। एनएसएस के नोडल अधिकारी डा. ए. एस. शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं से स्वदेशी को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोजित संकल्प रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर क्लेमेंट टाउन के विभिन्न हिस्सों से होती हुई देशभक्ति और स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र बढ़ाओ जैसे नारों के साथ आगे बड़ी और पुनः विश्वविद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस रैली का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस यूनिट ने किया। रैली में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ डा. गिरीश लखेड़ा, डा. पवन कुमार, डा. संजय तनेजा, डा. कार्तिकेय रैना, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
Tag: उत्तराखंड
किसान आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित
उ०नि० ना०पु० कुन्दन सिंह रौतेला, थानाध्यक्ष आई०टी०आई०, उ०नि० ना०पु० प्रकाश बिष्ट, कोतवाली आई०टी०आई०, जनपद ऊधमसिंहनगर जिनके विरूद्ध निम्नांकित आरोपों के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित
किसान आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री धामी सख्त, कुमाऊँ आयुक्त को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश
देहरादून: ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत
उत्तरकाशी के खरसाली गांव में भीषण आग, चार परिवारों का लाखों का नुकसान
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से सटे खरसाली गांव में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास के दौरान देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग
जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के सन्नी कुमार का राष्ट्रीय पेन्टिग प्रतियोगिता में चयन, गणतंत्र दिवस पर मिलेगा ₹10 हजार का पुरस्कार
हरिद्वार। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद हरिद्वार के कक्षा 10 के छात्र सन्नी कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम
अंकिता न्याय यात्रा मंच ने CBI जांच को बताया अस्पष्ट, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने राज्य सरकार द्वारा की गई CBI जांच की घोषणा को अस्पष्ट बताते
मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ, आमजन को मिलेगी बड़ी डिजिटल राहत
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा विकसित राजस्व विभाग के 6 महत्वपूर्ण वेब पोर्टलों का
देहरादून: बिना पंजीकरण संचालित नशामुक्ति केंद्र पर शिकंजा, कई गंभीर खामियां उजागर
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित रांझावाला में संचालित तपस्थली काउंसलिंग पुनर्वास एवं नशामुक्ति केंद्र बिना वैध पंजीकरण के चलते हुए पाया गया है।
उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता आज देहरादून में लेंगे शपथ
देहरादून। उत्तराखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अपराह्न दो बजे लोक भवन, देहरादून में
विश्व बैंक की 1600 करोड़ की योजना मंजूर, उत्तराखंड के 16 शहरों में 24 घंटे मिलेगा स्वच्छ पेयजल
देहरादून। उत्तराखंड के तेजी से विकसित हो रहे 16 शहरों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए विश्व बैंक की 1600 करोड़ रुपये की