सीआरपीएफ का जवान रामबन में मृत मिला

सीआरपीएफ का जवान रामबन में मृत मिला

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 19 अक्टूबर 2021
बनिहाल / जम्मूः केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार को मृत मिला। शव पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल राजीव रंजन जिले के बूम चंदेरकूट इलाके में 84 बटालियन कैंप में सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर मृत पाए गए।

सूत्रों ने बताया कि रंजन बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे और उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।