रेनबो न्यूज इंडिया* 23 अक्टूबर 2021
देहरादूनः DIT यूनिवर्सिटी के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवक कार से उतरा और शराब स्टोर के बाहर पेशाब करने लगा। शराब स्टोर चालक पुनीत ने उसे रोकना चाहा तो आरोपी ने पुनीत पर पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली पुनीत के पेट मे लगी है। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे खोज रही है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस का जवान बताया जा रहा है। वही प्रेम नगर में भी आपसी विवाद के कारण एक युवक घायल हो गया