उत्तराखंड की साक्षी निजवाला ने रचा इतिहास, आईआईटी जैम 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

उत्तराखंड की साक्षी निजवाला ने रचा इतिहास, आईआईटी जैम 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

श्रीनगर/गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा साक्षी निजवाला ने आईआईटी जैम 2026 की बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय और उत्तराखंड प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

साक्षी की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अटूट समर्पण है। उनके पिता करण सिंह निजवाला विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में सुरक्षा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में हर संभव सहयोग दिया। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली साक्षी ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

साक्षी निजवाला की यह उपलब्धि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।