देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार सहायक निदेशक बद्री चन्द को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है। वहीं धीरज कार्की को चम्पावत से चमोली स्थानांतरित किया गया है, जबकि अनुज कुमार को चमोली से चम्पावत भेजा गया है। प्रियंका जोशी को सूचना निदेशालय देहरादून से जिला सूचना कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना मुख्यालय को देंगे। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने से पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
यह आदेश महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।