SSC भर्ती 2026: 3000से  अधिक पदों पर वैकेंसी, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन…

SSC भर्ती 2026: 3000से अधिक पदों पर वैकेंसी, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन…

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 3003 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 11 से 13 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा।

यह भर्ती विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणी के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से होगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
वैकेंसी विवरण के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 1534 पद, ओबीसी के लिए 66 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 271 पद, एससी के लिए 346 पद और एसटी के लिए 185 पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को 5,200 से 34,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक सामान्य वर्ग के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों के लिए 20 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।

यह भर्ती उन हजारों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर इस मौके का लाभ उठाना चाहिए।