16 अगस्त को बुग्याल संरक्षण दिवस के रूप में रिखोली बुग्याल में वृक्षारोपण कर मनाया गया

16 अगस्त को बुग्याल संरक्षण दिवस के रूप में रिखोली बुग्याल में वृक्षारोपण कर मनाया गया

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 16 अगस्त 2021

देहरादून। पर्यावरणविद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत के आव्हान पर 16 अगस्त को बुग्याल संरक्षण दिवस की घोषणा की गई ताकि इन बुग्यालों पर आ रहे खतरे को दूर किया जा सके। गौरतलब है कि उत्तराखंड के बहुत से ऐसे बुग्याल है जिन पर खतरा बना हुआ है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देहरादून के साइकिल प्रेमियों के द्वारा जिसमें से प्रमुख ग्रुप – पहाड़ी पैडलर, मैत्री, निओ विजन फाउंडेशन और मैती संस्था के साथ मिलकर देहरादून में स्थित रिखोली बुग्याल में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पहाड़ी पैडलर और मैत्री ग्रुप के निर्देशन में देहरादून के सभी साइकिल ग्रुप गढ़ी कैंट से रिखोली तक साइकिल से पहुंचे। जिसमे १८ साल से ७२ साल तक के साइकिलिस्ट शामिल थे। सभी लोगों द्वारा बुग्याल में हो रही झाड़ियों की सफाई की और बुग्याल के किनारे फलों और फूलों के पेड़ लगाए।

सुनीत अग्रवाल और कैप्टेन अभिषेक द्वारा पेड़ उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम का सञ्चालन मैत्री ग्रुप के सुधीर बडोनी ने किया। पहाड़ी उत्पादों पर काम कर रही प्राची पुंडीर ने सभी से अपने अनुभव साझा किये और पहाड़ में रोजगार की संभानाओं के बारे में जानकारी दी। देहरादून के प्रसिद्द सिक्लिस्ट धीमान दम्पति ने कार्यक्रम की सराहना की।

पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बुग्यालों से सम्बंधित कई जानकारियां दी और बुग्यालों पर पड़ रहे खतरे पर लोगों को चेताया। निओ विजन के संस्थापक गजेंद्र रमोला ने कहा बुग्याल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इन्हे संरक्षित रखना हम सबका नैतिक कर्त्तव्य है। इसके लिए हमें मिलकर कदम बढ़ाने होंगे।

इस अवसर पर रिखोली के प्रधान सोबन पुंडीर द्वारा सभी साइकिलिंग ग्रुप का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

पहाड़ी पैडलर के सह-संस्थापक अनुज केडियाल ने कार्यक्रम में आये सभी लोगो को धन्यवाद किया और कहा आगे भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में अलोक क्षेत्री, कर्नल अनिल गुरुंग, गोपाल सिंह राणा, विश्व धीमान, यश आर्य, अरुण कुमार, रोहित नौटियाल, अनिकेत, आयुष, पियूष बिष्ट, सक्षम भट्ट, आदि उपस्थित थे।

Please share the Post to: