दुर्घटना: विकास नगर सड़क हादसा – यूटिलिटी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, कई घायल

दुर्घटना: विकास नगर सड़क हादसा – यूटिलिटी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, कई घायल

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 31 अक्टूबर 2021 

देहरादून। देहरादून जिले के चकराता तहसील अंर्तगत रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि बायला गांव से विकासनगर जाते वक्त यात्रियों से भरी एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। सूत्रों की मानें, हादसे में करीब 13 लोगों के मरने की सूचना है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में दो लोग घायल हैं। हादसे के वक्त यूटिलिटी में 15 लोग सवार थे।

गाड़ी के खाई में गिरते ही चीख.पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। चूंकि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में हैं, ऐसे में राहत व बचाव कार्य में समय लग रहा है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।

चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

अभी मौके से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 15 लोग बायला गांव से सवार हुए थे, जिनमें से 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। 2 लोग घायल हैं, मरने वालों में 1. मातबर सिंह सगराईक, उसकी पत्नी तथा 1 साल की छोटी बेटी, 2. जयपाल सिंह देवबाइक, उसके छोटे भाई नरिया तथा उनकी छोटी बहन, 3 साधराम चबाईक, 4 मनाईक की ईशा, गजेंद्र सिंह की बेटी, 5 रतन सिंह दलाण की भी मृत्यु हो गई है, 6 मसराण के दान सिंह की मृत्यु हो गई, 7 खणकायक के पंडित हरिराम जी की भी मृत्यु हो गई है, 8 जगत बाजगी बायला की बेटी काजल की भी मृत्यु हो गई है, 9 एक बाजगी मलेथा पशगांव का है, उसकी भी मृत्यु हो गई, जो घायल हैं, उनमें पिंगवा भरम के गजेंद्र हैं तथा बायला देवाईक इंदर सिंह का बेटा घायल हैं। इन दोनों को उपचार के लिए चकराता डॉक्टर के पास ले गए हैं। ईश्वर घटना में मृतक दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।