उत्तराखंडः घर में आग लगने से जिंदा जली महिला,गांव में मातम

उत्तराखंडः घर में आग लगने से जिंदा जली महिला,गांव में मातम

रेनबो न्यूज़ इंडिया (RNI)* 27 दिसंबर 2021

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है यहां थराली  के रैन गांव में एक मकान में अचानक आग लगने से मकान में रहने वाली महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई,इसके अलावा घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। जब तक गांव वालों को आग लगने की भनक लगी और वह मौके पर पहुंचे तब तक पूरा घर जल चुका था। लोगों ने तुरंत ही इस इस बात की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 1:00 बजे रैन गांव में काशी देवी के घर में अचानक आग लग गई । गांव वालों को पता चलने से पहले ही घर पूरी तरह जल चुका था। बता दें कि काशी देवी अपने घर में अकेली रहती थी उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया और दूसरे मकानों को आग की जद से बचा लिया। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लग पाया है हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।