UKSSSC Exam Postponed: 3 मई की भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

UKSSSC Exam Postponed: 3 मई की भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विशेष तकनीकी अर्हता (विभिन्न विभाग) के तहत प्रस्तावित भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होनी थी।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि अपरिहार्य कारणों के चलते इसे अगली सूचना तक टाल दिया गया है।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई परीक्षा तिथि और अन्य अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।