बदरीनाथ। प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उनका स्वागत करते हुए भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
कैलाश खेर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेकर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में आकर उन्हें गहरी आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ भजन गुनगुनाए और दर्शन का लाभ उठाया।