घर पहुंचा शहीद अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर, मचा कोहराम

घर पहुंचा शहीद अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर, मचा कोहराम

उत्तराखंड के चमोली बागेश्वर जिले के मध्य में स्थित माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के पर्वतारोहियों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दो की तलाश जारी है। शहीद जवानों में लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती भी शामिल थे। 

वहीं दल के कमांडर और उनकी बेटी काम्या सुरक्षित हैं। उन्हे बेस कैंप में लाया गया है। लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। लेकिन वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के नत्थनपुर में रहता है। 

मिली जानकारी के अनुसार शहीद अनंत कुकरेती की तीन महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी राधा मुंबई में एसबीआई में ऑफिसर है। तीन महीने बाद पति की शहादत की खबर से वो सदमे में है। 

देहरादून के जोगीवाला, नत्थनपुर गंगोत्री विहार कॉलोनी स्थित शहीद के घर पर मातम का माहौल है। आज सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे पार्थिव शरीर घर पर लाया गया। हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email