मुख्यमंत्री धामी का चमोली भ्रमण, जिले को दी कई विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री धामी का चमोली भ्रमण, जिले को दी कई विकास कार्यों की सौगात

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 10 अक्टूबर 2021   

गोपेश्वर (चमोली): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गोपेश्वर पहुंचे। जिलाधिकारी चमोली हिमाशु खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गोपेश्वर में खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया। 

मुख्यमंत्री ने पी जी कॉलेज गोपेश्वर में व्यायामशाला पहुंचकर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिभाग किया। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बने 21 साल हो गए हैं जब हम राज्य 25 वर्ष में होगा तो हिंदुस्तान का आदर्श राज्य होगा जो भी घोषणा  प्रदेश सरकार ने की है वे सब धरातल पर दिख रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। 

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा से लाखों लोगों के परिवार की आजीविका चलती है। यात्रा शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सरलता से निस्तारण करने को कहा। जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने समस्याओं से जुड़े ज्ञापन भी दिए। 

बद्रीनाथ मास्टर प्लान को लेकर सीएम ने  प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि जितने काम आज हो रहे उतने पहले कभी नहीं हुए। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन, ऑलवेदर रोड का जिक्र करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री ने  कहा स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं को 5 लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण सरकार दे रही है।  साथ ही प्रधानों का मानदेय को बढ़ाकर 3500 किये जाने का शासनादेश करने वाले हैं।  साथ हमने एक नयी योजना बनाई है स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड इसके तहत प्रत्येक गांव में जिम खोला जाएगा और कहा कि बेरोजगारों को फॉर्म फीस खत्म कर दी गई है और एक साल की छूट दी है। 

इस अवसर पर गोपेश्वर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका माधुरी तथा हिमालय का पर्यावरणीय इतिहास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का विमोचन किया। 

सीएम ने जनहित की प्रमुख घोषणाएं भी की और कहा कि विकासखण्ड कर्णप्रयाग में रामबारी से ग्राम सेम तक, चमोली बाजार से बगोली गांव  मोटर मार्ग का निर्माण, कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग से क्पीरी-किमोली मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।  कारगिल शहीद श्री कृपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पज्याणा और रोहिडा में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। 

गैरसैण के रा०इ०का० हरगड में नए भवन, राजकीय इण्टर कालेज लाटूगैर में अधूरे भवन, रा०इ०का० सिलपाटा में मुख्य भवन का निर्माण किया जायेगा। साथ ही जिले में कई अन्य मोटर मार्ग, पार्किंग, आपदा से सुरक्षा कार्य, पॉलीटेक्निक भवन निर्माण, लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण, मिनी स्टेडियम निर्माण जैसे कई अन्य कार्य भी किये जाएंगे।  

इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट इत्यादि मौजूद रहे।

Please share the Post to: