Top Banner Top Banner
प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर एकेडमी का धामी ने किया उद्घाटन

प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर एकेडमी का धामी ने किया उद्घाटन

सीएम पुष्कर धामी ने हुड़का, मंत्री उनियाल ने ढोल और डा. धन सिंह बजाई कांस की थाली

देहरादून। जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण जी ने युवाओं को पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाने का प्रशिक्षण देने के लिए ‘प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर एकेडमी’ की शुरुआत की है।

 लोक गायक प्रीतम भरतवाण की ढोल सागर इंटरनेशनल एकेडमी के उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हुड़का बजाकर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ढोल तो मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कांस की थाली बजाते नजर आए।

लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की यह सराहनीय पहल है। राज्य सरकार एकेडमी के संचालन के लिए ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

लोक गायक प्रीतम भरतवाण के जागर और ढोल सागर एकेडमी में लोक कला में प्रशिक्षित होने के इच्छुक युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को लोक संस्कृति से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। इसमें उत्तराखंड की लोक, संगीत लोक गायन, जागर, लोकगीत और ढोल सागर का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. सीपी जोशी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email