राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी कोमल असम राइफल्स में चयनित

राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी कोमल असम राइफल्स में चयनित

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 7 दिसंबर2021

उत्तराखंड की होनहार बेटियों में से एक ऊधमसिंहनगर की रहने वाली कराटे चैंपियन कोमल बत्रा अब असम राइफल्स का हिस्सा बनकर देश की सेवा करेंगी। कोमल बत्रा कराटे  चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं, अब वह प्रदेश की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। असम राइफल्स की स्पोर्ट्स कोटा की ओर से होने वाली भर्ती में उनका सिलेक्शन हुआ है। बीते दिनों मेघालय के शिलांग में असम राइफल्स की स्पोर्ट्स कोटा की भर्ती हुई,जिसमें रुद्रपुर की दो बार की कराटे की राष्ट्रीय विजेता रहीं कोमल बत्रा सफल रहीं। असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में देश भर से 346 महिला कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से मात्र 4 महिला कराटे खिलाड़ियों को ही भर्ती किया गया। जिसमें कोमल बत्रा भी शामिल हैं। कोमल को 1 दिसंबर 2021 को असम राइफल्स में भर्ती किया गया है। वह उत्तराखंड राज्य और ऊधमसिंहनगर जिले की पहली महिला कराटे खिलाड़ी हैं, जिन्हें असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती होने का अवसर मिला है। देश और प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली कोमल अब देश की सेवा करेंगी।

Please share the Post to: