Top Banner
प्रियंका चोपड़ा ने नाम लेने के बजाय ‘निक जोनास की पत्नी’ कहे जाने पर मीडिया की आलोचना की

प्रियंका चोपड़ा ने नाम लेने के बजाय ‘निक जोनास की पत्नी’ कहे जाने पर मीडिया की आलोचना की

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 17 दिसंबर 2021

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक खबर में उनका नाम लेने के बजाय ‘निक जोनास की पत्नी’ कहे जाने पर एक मीडिया संगठन की जमकर आलोचना की है।प्रियंका ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर उस मीडिया संगठन की एक समाचार खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज के दौर में भी महिलाओं के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार को देखकर हैरानी होती है। हालांकि, अभिनेत्री ने मीडिया संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया है।

प्रियंका ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह बहुत ही दिलचस्प बात है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ‘किसी की पत्नी’ के रूप में संदर्भित किया जाता है। कृपया विस्तार से बताएं कि आज के दौर में भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों होता है।’’

उन्होंने अपने पोस्ट में पति निक जोनास को भी टैग किया। प्रियंका इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’’ के प्रचार में जुटी हुई हैं।

Please share the Post to: