Rainbow News India* 10 October 2021
चमोलीः आईपीएल ने कई खिलाड़ियों के दिन बदले हैं। लेकिन जब से dream11 सहित अन्य प्लेटफार्म पर टीम बनाकर लोग आईपीएल खेलने लगे हैं तब से कई लोग करोड़पति भी बने हैं। पिछले कुछ साल से फेंटेसी लीग में किसकी किस्मत कब बदल जाए इसके बारे में कुछ नही कहा जा सकता, ऐसा ही कुछ हुआ चमोली जिले विकासखंड घाट के ग्राम पंचायत कनोल निवासी जसपाल सिंह नेगी के साथ उन्होंने ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपये जीते हैं।
जसपाल सिंह नेगी भारतीय सेना के जवान हैं। एक आर्मी का जवान करोड़ पति बन गया है। इस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गांव का ल़ड़का एक दम से करोड़ पति बन गया है। उनकी इस जीत पर उनका परिवार और उनके गांवखुशी की लहर है।
आर्मी के जवान जसपाल सिंह नेगी को वहां की विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया के जरिए विधायक ने अपने चमोली जिले के जवान को dream11 में एक करोड़ रुपए जीतने पर बधाई दी है और साथ में पूरे ग्राम वासियों ने भी अपने गांव के करोड़पति सोल्जर को बधाइयां दी।