Top Banner Top Banner
दिल्ली पुलिस ने नकली नोट की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नकली नोट की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

रेनबो न्यूज़ इंडिया (RNI)* 24 दिसंबर 2021

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने नकली भारतीय मुद्रा की आपूर्ति करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि दोनों के पास से 2,000 रुपये के नकली नोट वाले आठ लाख रुपये बरामद किए गए।

पुलिस उपायुक्त (स्पेशल सेल) जसमीत सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले फिरोज शेख (42) और मुफ्फजुल शेख (52) को 21 दिसंबर को कालकाजी मंदिर इलाके से पकड़ा गया था।उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से होते हुए नकली नोट भारत भेजे जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने पिछले दो वर्षों के दौरान दिल्ली में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोट की आपूर्ति की थी।उन्होंने कहा कि आरोपी पश्चिम बंगाल, बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी नकली नोट की आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email