ताजा खबर देश रक्षा-सुरक्षा बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के पास ड्रोन को मार गिराया December 18, 2021December 18, 2021 रेनबो न्यूज़ इंडिया * 18 दिसंबर 2021 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत एवं पाकिस्तान की सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी।रोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित ड्रोन को शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर मार गिराया गया।बल ने एक बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया गया। Share Facebook Twitter Pinterest Linkedin